रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से श्रमिकों को बचाने के लिए पिपरी प्रधान अनुपमा तिवारी ने मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों को मास्क बांटकर उन्हे कोरोना महामारी के प्रति सचेत किया।
आपको बता दें कि, प्रधान अनुपमा तिवारी ने इससे पूर्व भी मनरेगा श्रमिकों को मास्क देकर उन्हे करोना महामारी के प्रति सचेत कर चुकी हैं। श्रमिकों ने बताया कि, कोरोना महामारी के चलते देश में घोषित लॉकडाउन से उनके सामने परिवार की जीविका चलाने का संकट उत्पन्न हो गया था। कोरोना के इस संकटकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्हे गांव में ही काम देकर परिवार की जीविका चलाने में उनकी मदद की है।
श्रमिकों का कहना है कि, लॉकडाउन के बीच मनरेगा में उन्हें गांव में ही काम मिला। इस संकट की घड़ी में मनरेगा योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी ने श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, चिंता बिल्कुल न करें, सभी श्रमिकों को गांव में ही श्रम मिलेगा। परिवार की जीविका चलाने के लिए किसी भी श्रमिक को मजबूर होकर शहरों की ओर पलायन नही करना पड़ेगा।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ