रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ईद के मौके पर बाइक पर सवार होकर भाई के साथ रिश्तेदारी असहन जगतपुर जा रही महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। जिससे वह बाइक से नीचे आकर गिरी और काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया। जहां हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव बावन बुजुर्ग बल्ला की रहने वाली शकीना 25 पुत्री हनीफ अपने भाई सुल्तान के साथ बाइक पर बैठकर असहन जगतपुर गांव जा रही थी। शिवगढ़ रोड पर टूक गांव के पास अचानक उसका दुपट्टा मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में फंस गया और वह बाइक से नीचे गिर गई।
जिसके बाद वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उसे गंभीर रूप से चोटें आई हैं। भाई सुल्तान को भी मामूली चोटे आई है। घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया है, जहां सकीना की हालत काफी नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ