रोड हादसे में 4 लोग घायल जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास दो पहिया मोटरसाइकिल के आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए, राहगीरों व पुलिस की मदद से  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के नजदीक नाले के पास रायबरेली की तरफ से आ रही दोपहिया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व महराजगंज से रायबरेली की तरफ जा रही मोटरसाइकिल ग्लैमर अनियंत्रित होने के कारण आमने-सामने से  भिड़ंत हो गई। जिसमें राहुल पुत्र महेश उम्र 26 वर्ष निवासी मुंशीगंज वा अभिषेक उम्र 18 वर्ष निवासी रायबरेली तथा शिवम पुत्र दयाराम व राम केतार पुत्र राम अवतार निवासी  अतरेहटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
      घटना की सूचना पर पहुंची महराजगंज  कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये चारों घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज  लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ