रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जहां एक तरफ कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश लाक डाउन है। तो वहीं पढ़ाई करने वाले छात्रों के सामने पढ़ाई को लेकर संकट न खड़ा हो इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी विद्यालयों को ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश दिया हैं। सरकार के आदेश के बाद सभी विद्यालय ने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में कक्षा 9 के छात्र अंश प्रताप सिंह ने बताया कि, ऑनलाइन क्लास से उनके शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधाएं नहीं आ रही है और वे ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अपना कोर्स भी आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।
तो वहीं यही शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज शिवगढ़ में कक्षा 10 के छात्र सौरभ सिंह ने भी ऑनलाइन पढ़ाई से प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि, विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन पढ़ाई का यह कदम बहुत ही अच्छा और सराहनीय है, जिससे छात्र अपने घरों में रहकर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर तथा कोरोना वायरस से बचकर शिक्षण कार्य कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार ने विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, जो स्वागत योग्य है।

0 टिप्पणियाँ