अव्यवस्थाओं और गन्दगी के बीच रहने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मी।। Raebareli news ।।

कुष्ठ रोग डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई फोटो
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कृपालु नर्सिंग इंस्टीट्यूट रायबरेली में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी 2 शिफ्टों मेंलगाई गई है। दिनांक 6 मई से 15 दिनों की रात्रि शिफ्ट की ड्यूटी में लगाए गए है।
कुष्ठ रोग डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई फोटो
    आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेतुआ टप्पा के एन०एम०ए० वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, जब हम सभी लोग रात्रि 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक की ड्यूटी के लिए कृपालु इंस्टिट्यूट पहुंचे तो वहां पर हम लोगों के ठहरने की दयनीय व्यवस्था देखकर अवाक रह गये। कमरों में चारों तरफ गंदगी मिली, शौचालय और स्नानघर गंदगी से भरे हुए थे।
कुष्ठ रोग डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई फोटो
      रात्रि में ही जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के मोबाइल पर उनके द्वारा सूचना दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि, जिस पर जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने आश्वासन देने के बाद भी कोई हाल पूछने नहीं आया। वीरेंद्र कुमार सिंह ने आगे बताया कि, इन लोगों ने जागकर पूरी रात बिताई है और आज सुबह से ही जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण का भी फरमान आ गया। 
कुष्ठ रोग डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई फोटो
     इन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि, जब इन लोगों को इस प्रकार की गंदगी में रखा जा रहा है, तो आम रोगियों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी।  कोरोना फाइटर्स के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने का क्या फायदा, जब जमीन पर हम लोगों को सफाई से रहने तक की व्यवस्था नहीं दी जा रही है।
कुष्ठ रोग डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ