स्व0 अमरेश चन्द्र श्रीवास्तव की पाँचवी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व0 अमरेश चन्द्र श्रीवास्तव की पाँचवी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम उनके आवास में आयोजित किया गया।  सर्वप्रथम अमरेश की पत्नी श्रीमती विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
     आपको बता दें कि, उनके पुत्र कांग्रेस नेता अनिमेष श्रीवास्तव एडवोकेट ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, पूरे परिवार के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाला एक ही इंसान होता है और वो है ‘पिता’।  जब तक पिता हमारे साथ रहते हैं वो सारी जिम्मेवारी निभाते हैं, लेकिन हमें तब इस बात का अहसास नहीं होता है, इसका अहसास हमें उनके चले जाने के बाद होता है, उसके बाद यदि कुछ रह जाता है तो सिर्फ साथ बिताई हुई यादें और उन्हें न समझ पाने का पछतावा। 
      श्री श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा कि, मार-मार के पत्थर को, एक जौहरी हीरा बनाता है, आपकी डांट का मतलब हमको आज समझ में आता है।  पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं भौतिक दूरी का पूरा पालन किया गया।  
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायबरेली स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह, वरिष्ठ काँग्रेस नेता दिनेश शुक्ला, सपा नेता शिवेन्द्र श्रीवास्तव, आर.सी. श्रीवास्तव, अजित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, श्रीमती रजतिमा श्रीवास्तव, रागिनी शुक्ला, मोनिक द्विवेदी, निधि शर्मा, अंतरा सिंह, अनुराधा सिंह, अनंत श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, प्रीति त्रिपाठी, आकाश सिंह, अमित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव, सिमरन राजपाल, वर्षा अग्रहरि, संगीता श्रीवास्तव, शाम्भवी त्रिपाठी, अंकिता सोनी, शालिनी श्रीवास्तव, प्रकृति श्रीवास्तव, गोपाल जी, मायाराम चैधरी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ