जन-जन को जागरूक कर रहे हैं-योगाचार्य आनंद।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: आज इस  विषम  परिस्थिति में योगाचार्य आनंद समाज के साथ खड़े हैं।गांव-गांव जाकर लोगों को योग के लिए प्रेरित कर रहे हैं, और साथ ही साथ लोगों को बता रहे हैं कि वह आपस में सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इसी से समाज के लोगों की भलाई है और गांव में जाकर लोगों को योग के बारे में भी सभी को निःशुल्क जानकारी दे रहे हैं। 
     आपको बता दें कि, ग्राम सभा चरुहार जियायक के प्रधान रामचंद्र से मिलकर  ग्राम सभा में लोगों को योग करने के लिए व घरेलू उपचार में काढा पीने के लिए बताया और कहा कि, अब अनलॉक डाउन हो गया है। सरकार के साथ-साथ हम सबका दायित्व है कि, हम सब मिलकर आज इस विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करें।
     उन्होंने आगे कहा कि, माक्स लगाकर ही हम बाजार जाएं, आवश्यकता होने पर ही हम अपने घर से बाहर निकले और किसी से भी हाथ ना मिलाएं, बात करते समय  कम से कम 1 मीटर की दूरी जरूर रखें। घर पर आएं तो बाहर ही साबुन से हाथ जरूर धो ले।
    उन्होंने बताया कि, अगर हम प्रातः उठकर योग को अपनी दिनचर्या में लाते हैं, तो हमारे शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि, योगाचार्य के द्वारा हमारे गांव में लोगों को जागरूकता प्रदान की गई। जिससे की हमारे ग्राम सभा में लोगों को योग के प्रति  जानकारी भी मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ