अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया धार्मिक स्थलों का निरिक्षण।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाश और अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने डलमऊ कस्बे के सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। और धर्मगुरुओं से मुलाकात कर सरकार के आदेशों का पालन करने को कहा। 
      आपको बता दें कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान हिंदू धर्मगुरुओं से कहा कि, मंदिरों में ज्यादा भीड़ लगाने की जरूरत नहीं और जितने भी पूजा के लिए लोग आते हैं। सभी लोग मास्क लगाकर आएं न्यूनतम दूरी बनाकर लाइन से  पूजा करें।
     वही मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से कहा कि, आप लोग एक समय में 5 लोग नमाज के लिए जाएं और सभी लोग  मास्क लगाकर नमाज अदा करें। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सबसे पहले गंगा घाट पहुंचे और वहां पर बने मंदिरों का निरीक्षण कर वीआईपी घाट पहुंचे जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं स्नान के लिए आते हैं। वहां पहुंचकर  गंगा पुरोहितों से मुलाकात कर लाक डाउन 5 के नियमों के बारे में बताया।
      इसके बाद कस्बे के मुस्लिम मोहल्लों का निरीक्षण किया। कस्बे के मोहल्ला मियां टोला व शेखवाड़ा मे बनी मस्जिदों का निरीक्षण कर मस्जिदों के इमाम से मुलाकात की। उन्हें भी वैश्विक महामारी से बचने के उपाय व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की बात कही।
      इस मौके पर डलमऊ कोतवाल श्री राम ,विमलेश मिश्रा ,कांस्टेबल नकुल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ