मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां 5 लोग घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:  कोतवाली क्षेत्र के गांव लोनार मजरे दौतरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकी, जिससे 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट. पंजीकृत कर लिया है।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक एक पक्ष से कल्लू पुत्र चंद्रपाल ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि, पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के ही वीरेंद्र पुत्र छोटेलाल, हरी पुत्र छोटेलाल, राजकुमार पुञ माताप्रसाद, झुरी पुत्र चिन्नी ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़कर उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया। जिससे रामकरन, सरला ,मुन्ना और बाबू को चोटे आई हैं।
      जबकि दूसरी पक्ष से किरसन पुत्र रघुराज ने आरोप लगाया है कि, विरोधी पक्ष के बाबू पुत्र चंद्रपाल नरेंद्र पुत्र बल्लू धीरज ने उन लोगों को लाठियों से पीटा जिससे उनके पद के धीरेंद्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों को चिकित्सा के लिए सीएचसी भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ