घोसी समाज का हित सपा में सुरक्षित-मो0 हलीम घोसी।। Raebareli news ।।

घोसी समाज के सम्मान को आंच नहीं आने देंगे-ई0 वीरेन्द्र यादव
अंग वस्त्र भेंटकर सपा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत 
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: घोसी समाज के लोगों ने मो0 हलीम घोसी के नेतृत्व में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ई0 वीरेन्द्र यादव को अंग वस्त्र भेंटकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 
    आपको बता दें कि, मो0 हलीम घोसी ने कहा कि, समाजवादी ने हमेशा सामाजिक, शैक्षिक व राजनैतिक रूप से घोसी समाज को बढ़ाने का कार्य किया है।  समाज हित सपा में सुरक्षित है। वहीं ई0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी घोसी समाज के सम्मान को आंच नहीं आने देगी। राजनीति में इस समाज की उचित भागेदारी सुनिश्चित की जायेगी।
      सुल्तान घोसी, हामिद घोसी, एकरार घोसी, शहीद घोसी, खलील अहमद, सईद घोसी, आपूर्ति यादव, सत्येन्द्र पंडित, अबरार घोसी, संजू घोसी, भूरा घोसी आदि लोग के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  इस अवसर पर प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रराज पटेल, जितेन्द्र मौर्या, विनय यादव, सुरेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ