रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी ने 27 जून 2020 दिन शनिवार को सांय 5 बजे फेसबुक और ट्वीटर पेज BJP4UP live पर होने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अवध क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
आपको बता दें कि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, वर्चुअल जनसंवाद रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ने और उनके संबोधन को सुनने की अपील उन्होंने क्षेत्र की जनता से की है। श्री सिंह ने बताया कि, 27 जून 2020 को होने वाली इस वर्चुअल रैली की तैयारी को लेकर लगातार बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई है। जिसमें कार्यकर्ताओ से बात करके सोशल मीडिया पर खूब प्रचार प्रसार किया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रायबरेली से जुड़े और सरकार की नीतियां उन तक पहुचे।
श्री सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साइबर योद्धाओं व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने 27 जून 2020 सांय 5:00 बजे होने वाली जनसंवाद वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। श्री सिंह ने बताया कि, लगभग 5 लाख लोगों को ऑनलाइन जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संगठनात्मक सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इस तरह साइबर योद्धा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 लोगों को लिंक भेज कर रैली में शामिल करेंगे।
श्री सिंह ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी है कि, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने प्रत्येक बूथ पर 50 लोगों से संपर्क योजना का प्रमुख पार्टी के पदाधिकारियों को बनाया है। इसी क्रम में सभी मंडलों में 27 जून की जनसंवाद वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए सहयोग के रूप में जिला पदाधिकारियों को लगाया गया है।
इसके लिए फेसबुक, ट्विटर, ट्यूब जनसंवाद रैली का लिंक भेज कर लोगों को लाइव से जोड़ा जाएगा। सांसद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से 500 से 1000 लोगों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए उनके नाम मांगे गए हैं। फेसबुक लाइव से जुड़ने के लिए w.w.w.facebook.com/BJP4UP एवं ट्विटर से लाइव जुड़ने के लिए w.w.w.twitter.com/BJP4UP लिंक को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ