व्यापार मंडल ने पुलिस कर्मियों को बुके दे कर किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ की तरफ से  कोतवाली प्रभारी श्रीराम एवं चौकी प्रभारी मुराईबाग असलम अली को बुके देकर हौसला अफजाई एवं सम्मानित किया गया। 
     इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीशीतला गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानू शर्मा, संगठन मंत्री उमेश मिश्रा, सीताराम कौशल, मोहित, व्यापारी सुरेश शर्मा संरक्षक उमाशंकर जायसवाल, आदि व्यापारियों ने  मुख्य सलाहकार प्रदीप शुक्ला के सहयोग से, मास्क वितरण कर मुराईबाग में थाना प्रभारी श्रीराम के नेतृत्व में समस्त स्टाफ को बांटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ