रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे के शिवगढ़ रोड मार्ग की हालत पहली बरसात में ही बद से बदतर दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि, कुछ वर्षों पूर्व सांसद सोनिया गांधी के प्रयासों से बांदा बहराइच मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। जिससे कस्बे का मुख्य बाजार ओवरब्रिज के नीचे आ गया, और ओवरबि्ज बन जाने से स्थानीय व्यापारियों का व्यापारिक दृष्टिकोण से नुकसान मैं जाने लगा। हालांकि ओवरब्रीज बनते समय स्थानीय व्यापारियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया था, किंतु किसी की भी ना सुनते हुए इस मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया।
ओवरब्रिज के दोनों तरफ नीचे आने जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया। सड़क के दोनों ओर नाले का भी निर्माण किया जाना था लेकिन एक तरफ तो नाला बनकर तैयार हो चुका था तथा दूसरी तरफ नगर पंचायत द्वारा मानक के विपरीत नाला बना कर आधी सड़क घेर ली गई।
कुछ रसूखदार लोगो को खुश करने के लिए नाले के मानक को भी बदल दिया गया। नाला निर्माण के समय निकले मलबे को सड़क पर ही फैलने के लिए छोड़ दिया गया। जैसे ही एक बरसात हुई पूरा कचरा सड़क पर फैल गया, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है, और व्यापारियों में नगर पंचायत के प्रति खासी नाराजगी भी देखी जा रही है।
ज्ञात हो कि, इस ओवरबीच के नीचे लगे बिजली के खंभे यातायात में अवरोध उत्पन्न करते नजर आ रहे हैं। वहीं कस्बे के मुख्य व्यापारिक मार्ग शिवगढ़ रोड की हालत यह है कि, यदि चार पहिया से कोई निकलना चाहे, तो सड़क के बीचो-बीच लगे बिजली के खंभे अवरोध उत्पन्न करते नजर आ रहे हैं। साप्ताहिक बाजार वाले दिन, तो दो पहिया वाहन भी निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार उच्चाधिकारियों को इस संदर्भ में व्यापारियों द्वारा लिखित एवं मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई किंतु आश्वासन मिलने के शिवाय धरातल पर कोई कार्य होता नजर नहीं आया, नतीजा सिफर रहा।

0 टिप्पणियाँ