रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां थाना परिसर के बाहर बाउंड्री वॉल के किनारे फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा फलों के ठेले लगाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना महामारी के मद्देनजर थाना बछरावां को अतिक्रमण हटाने के दिशा निर्देश जारी किए। जिसके तहत थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के द्वारा बनाई गई, टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक नीलम यादव ,सिपाही भूपेंद्र सिंह, वेद त्रिपाठी, मोहम्मद तौफीक सहित पुलिसकर्मियों द्वारा अतिक्रमण हटाने पर ठेला व्यवसायियों को निर्देशित किया गया।
आपको बता दें कि, सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर मौके पर पहुंचकर ठेला व्यापारियों का हित देखते हुए उच्च अधिकारियों से बातचीत कर रास्ता निकालने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने बताया कि, उच्च अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है कि, थाना परिसर के बाहर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण कर दुकाने ना लगाई जाए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि, फुटपाथ के दुकानदारों को नगर पंचायत के माध्यम से गाइडलाइन के तहत सीमांकन करा कर ठेला लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिससे कि, गरीब व्यापारियों का रोजगार न छीने और जीवन यापन कर सकें।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, बाउंड्री वाल के बाहर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाकर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ