प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोतवाली परिसर में एसडीएम सविता यादव व कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी धर्म गुरुओं व व्यापारियों के साथ बैठक कर सरकार की मंशा बताई।
आपको बता दें कि, उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि, वैश्विक महामारी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि, इस वर्ष कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। उप जिलाधिकारी ने गंगापुरोहितो से कहा कि, गंगा स्नान के लिए 5 लोगों से अधिक लोग नहीं होने चाहिए और वहां जो भी लोग गंगा स्नान कराने बैठते हैं वे लोग मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करे।
कोतवाल श्रीराम ने मुस्लिम धर्मगुरुओ से कहा कि, एक साथ 5 लोगों से ज्यादा मस्जिद में नमाज ना पढे। दूरी बनाकर मस्जिदों में जाएं। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि, अपनी-अपनी दुकानों में भीड़ इकट्ठा ना करें। आप लोग भी दुकानों के बाहर सैनिटाइजर रखें और मुंह में मास्क लगाकर दुकान पर बैठे।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि, भीड़ भाड़ इकट्ठा ना करें और सभी लोग मास्क व सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ताकि हम सब के साथ साथ हमारा परिवार भी सुरक्षित रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, चौकी इंचार्ज असलम अली ,लिपिक सोहराब अली, परवेज खान, सभासद माधवेन्द्र मिश्रा, सभासद विनोद निषाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, हाफिज यूसुफ मुतवल्ली,वली खान, महंत कृष्ण बिहारी, देवानंद गिरि महाराज ,इल्तिफाज हुसैन, अकरम खान एडवोकेट , जुनेद आलम आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ