तेज रफ्तार से भगा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर 3 लोग घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर सोथी गांव के पास लापरवाही से तेज गति से ट्रैक्टर भगा रहे ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिन्हें सीएचसी लाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
      आपको बता दें कि, मामले में ट्रैक्टर चालक मालिक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में थाना भदोखर के भाव गांव निवासी  राजेश कुमार  पुत्र महाराज दीन ने बताया कि, उनके बहनोई निर्मल कुमार पुञ माताफेर निवासी तिरलोकपुर मजरे कोठी उस्मानपुर थाना लोनी कटरा अपनी बाइक से रायबरेली आ रहे थे, तभी सोथी गांव के पास अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर चला रहे चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चालक निर्मल कुमार उनकी पत्नी तथा पुत्री तीनों घायल हो गई।
      अस्पताल लाए जाने पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर उन्हेे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ