सुशासन के 3 वर्ष: नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-विधायक राम नरेश रावत।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत देहली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने लोगों को सुशासन के 3 वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नारा देते हुए पत्रक का वितरण किया। वहीं लोगों को मास्क दे कर कोरोना से बचने की अपील की।
      आपको बता दें कि, वर्तमान में कोरोना संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने के कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। ऐसे में लोगों का ढाढस बंधाने के लिए क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने उत्तर प्रदेश सरकार के 3 वर्ष बीतने पर सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के विषय में पत्रक वितरण किया। वहीं मास्क  देकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक किया।
      श्री रावत ने कहा कि, भाजपा सरकार ने शिक्षा, सड़क, सुरक्षा, ग्रामीण विकास, किसान, स्वास्थ्य कल्याण, नागरिक संशोधन अधिनियम, विद्युत, आस्था एवं संस्कृति, समाज कल्याण, स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। 
     वहीं इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी ने कहा कि, जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। वर्तमान समय में भी सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है।  प्रत्येक घर में थाली तक भोजन पहुंचे उसकी समुचित व्यवस्था की गई है। वर्तमान में प्रवासी मजदूरों के आगमन के बाद क्वॉरेंटाइन होने वाले लोगों को सरकार द्वारा राहत सामग्री किट तथा  प्रत्येक परिवार को एक हजार रुपए देने का कार्य कर रही है। 
     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गया बक्स सिंह, ललित तिवारी, संतोष मिश्रा, कमलाकांत वाजपेई, रामविलास शुक्ला सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ