रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बरसात का सीजन शुरू होने के बाद गांव के घरों में विषैले जीव जंतुओं की हरकतें शुरू हो गई है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे रुस्तम सिंह मजरे ज्योना में बीती रात एक जहरीले जंतु ने 30 वर्ष की महिला को डस लिया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवलाल की पत्नी नीलम 30 अपनी चारपाई पर बिस्तर ठीक कर रही थी। तभी बिस्तर में घुसे जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ