रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील मुख्यालय पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक ओर जहां लोगों के परिसर पहुंचने पर यहां उनका तापमान चेक किया जा रहा है, तो वहीं बगैर मास्क लगाकर तहसील परिसर में घुसने वालों को चेक कर उन पर जुर्माना भी लगा कर वसूल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में सीएचसी महराजगंज का एक कर्मचारी खुले हुए एकमात्र प्रवेश द्वार पर बैठकर परिसर के अंदर प्रवेश करने वालों का ऑटोमेटिक मशीन से टेंपरेचर नाप रहा है। अधिक टेंपरेचर पाए जाने वाले लोगों को सीएचसी भेजा जा रहा है।
बुधवार को स्वयं तहसीलदार विनोद कुमार सिंह और नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने परिसर का भ्रमण करते बगैर मुंह पर मास्क लगाए 7 लोगों को चिन्हित करके उनसे 100 रुपए प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूल किया। तहसीलदार ने सख्त चेतावनी दी है कि, तहसील आने वाले लोगों को तापमान चेक कराना एवं मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिसटै्ेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। तहसीलदार ने अपने रीडर अंजनी कुमार बाजपेई को जुर्माना वसूल कर लोगों को उसकी पावती देने का निर्देश दिया है, साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि, जुर्माना जिन लोगों पर लगा है। यह लोग दोबारा बगैर मास्क के तहसील में टहलते पाए गए, तो शासन के निर्देशानुसार अगली बार बड़ी हुई दरों के आधार पर वसूली की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ