रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चीन द्वारा भारत के लद्दाख क्षेत्र में घुसपैठ करके जमीन कब्जाने की साजिश व 20 निहत्थे भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने से क्षुब्ध नगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने चीनी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीन के विरोध में नारे लगाए।
आपको बता दें कि, चीनी प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान व्यापारियों ने संकल्प भी लिया कि, ना तो वह चीन निर्मित किसी भी सामान की बिक्री करेंगे और ना ही उसका उपयोग करेंगे। इस दौरान व्यापारियों में चीन के प्रति भारी नाराजगी देखी गई।
कस्बे के मुख्य चौराहे पर संगठन के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ व्यापारी अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, शब्बीर कुरैशी, कृष्ण कुमार कसेरा, संदीप वर्मा, सोनू वर्मा, ललित, अंकित सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, और भारत सरकार से मांग की चीन के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करके सैनिकों की शहादत का बदला तत्काल लिया जाए।

0 टिप्पणियाँ