रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाइक से घर वापस जा रहा युवक सलेथू चौराहे पर नीलगाय से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया। किंतु सिर पर गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक सलेथू गांव का रहने वाला रमेश कुमार 40 पुत्र संतराम बीती रात महराजगंज बाजार से वापस बाइक से घर जा रहा था। बताते हैं कि, गांव के मोड़ पर पहुंचते ही सामने से नीलगाय आ गई और रमेश कुमार बाइक समेत नीलगाय से जा भिड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट आ गई।
आनन फानन 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना मिली है कि, जिला अस्पताल से भी उसे केजीएमसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

0 टिप्पणियाँ