अज्ञात बाइक की टक्कर से 6 वर्ष के मासूम की मौत बाइक सवार फरार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन ने 6 वर्षीय बालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर गांव में 6 वर्षीय बालक आलोक कुमार पुत्र अशोक कुमार पासी जो अपने घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। तभी बछरावां की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक से उस बालक की जोरदार टक्कर हो गई। परिवारीजन व ग्रामीण लोगों ने मासूम को उठाया। मासूम बुरी तरह से घायल था। परिवार के लोगों ने बछरावां समुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी जानकारी नहीं हो सकी। परिवार वालों ने थाने  में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
      थाना प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि, प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। विधिक कार्यवाही की जाएगी। बच्चे की मौत से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ