रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बगैर मुंह पर मास्क लगाए दोपहिया वाहनों पर फर्राटा भर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में महराजगंज पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग करके 15 लोगों को बगैर मास्क लगाए दोपहिया चलाते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर उनका चालान कर 15 सौ रुपए जुर्माना वसूल किया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देश पर महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बछरावां रोड, रायबरेली रोड, हैदर गढ़ रोड पर दिन में 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस की पकड़ में 15 लोग आए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा फैली, तो अधिकतर वाहन चालक व पीछे बैठी सवारियां मास्क पहन कर ही निकलने में अपनी भलाई समझी।
अभियान में एसएसआई प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी, विभाकर शुक्ला आदि रहे।

0 टिप्पणियाँ