ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भिड़ंत, दो की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के निकट बीती देर रात ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
     आपको बता दें कि, थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर बीती देर रात ग्राम गौरी थाना गुरबक्शगंज निवासी अतीकुर्रहमानउर रहमान पुत्र फैजुल रहमान अपनी मां संजीदा बानो को लेकर बछरावां से वापस घर जा रहा था। तभी पश्चिम गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
       पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ