लखनऊ भेजा गया मुख्य मरीज घर के चार लोग किए गए क्वॉरेंटाइन
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा इसिया में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वैसे जिस गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, उसमें यह व्यक्ति मात्र 4 घंटे पहले ही पहुंचा था।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार सपरिवार दिल्ली में रह रहा था। जहां उनकी तबीयत खराब हुई, परंतु उचित इलाज न मिल पाने के कारण वह अपनेनिजी वाहन से दो पुत्र व एक पुत्री तथा पत्नी के साथ लखनऊ आ गए। यहां आने के बाद उन्होंने अपने दो पुत्रों को ननिहाल भेज दिया तथा एक रिश्तेदार की लड़की जो नर्स है तथा रिश्तेदार के ही एक लड़के को लेकर बछरावां आ गए।
यहां आकर आर के चौधरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हो गए। अस्पताल द्वारा जब उस व्यक्ति की जांच कराई गई तो उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज करने से इनकार करने पर यह पांचों लोग इशिया गांव पहुंच गऎ।
सूचना पाते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा उच्चाधिकारी इशिया गांव पहुंचे, उसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, तथा उसकी पत्नी व साथ के अन्य चार लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। जिनकी रिपोर्ट जांच के बाद आएगी। फिलहाल गांव जाने वाले सभी तरफ के रास्तों को सील कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ