रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां थाना क्षेत्र में बांदा बहराइच मार्ग पर सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्गं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली के देदाैर गांव के रहने वाले दशरथ पुत्र स्वर्गीय लटू उम्र 70 वर्ष जल निगम रायबरेली में ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त थे। रविवार की शाम बछरावां थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे।
आज सुबह लगभग 5:00 बजे जब वह शौच के लिए घर से बाहर खेतों की ओर जा रहे थे। तभी गांव के निकट बांदा बहराइच मार्ग पर सड़क पर आते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ