मिर्जापुर । कोरोना के चलते रहन-सहन, चाल-चलन, रीति-नीति में बदलाव का दौर जारी है । सामान्य घरों, दुकानों, प्रशासिनक कार्यालयों, धार्मिक मंदिरों के साथ न्याय के मंदिर का रूप-रंग बदल रहा है ताकि कोरोना यहां आकर अपना रौब-दाब कायम न कर सके ।
8 जून से बदला रहेगा न्याय मंदिर का लुक- प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री संजय हरि शुक्ल ने 8 जून से जनपद न्यायालय में अनेक बदलावों के साथ काम-काज शुरू करने की इत्तिला का एक परिपत्र जारी किया है ।
न्यायमूर्ति तो कोट-गाउन में पर वकील साहबान कोट-गाउन नहीं पहनेंगे- न्यायालय कक्ष में सिर्फ 4 कुर्सियां वकीलों के लिए होंगी । वकील सफेद शर्ट और हल्के रंग का ट्राउजर पहनेंगे जबकि महिला वकील सौम्य किस्म के परिधान में रहेंगी । 'नो मास्क नो इंट्री' नियम भी प्रभावी होगा ।
बंदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग- रिमांड (14-14 दिन पर जेल में पेशी में आने वाले) बंदियों को अब कचहरी नहीं आना पड़ेगा । उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी । न्यायालय प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग, पैरालीगल वालेंटियर, पक्षकारो आदि के संबन्ध में विशेष प्राविधान किए गए है ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ