जब चौका लगाकर कोरोना वायरस नही हुआ संतुष्ट तो रात होते होते लगा दिया छक्का
Mzp-शाम तक चौका लगाने वाले कोरोना- टीम को इतने से संतोष नहीं हुआ और रात होते होते उसने छक्का लगा दिया। शनिदेव का संभवतः उसे शनिवार, 27 जून को साथ मिल गया लिहाजा दिन के अंतिम ओवरों तक वह अपना खेल खेलता रहा।
शाम तक कोरोना की चपेट में बथुआ, चील्ह, गैबीघाट तथा जिले का एक व्यक्ति इलाहाबाद में प्राइवेट रूप से इलाज करा रहा था । वहां पॉजिटिव होते जिले में खबर भेजी गई थी। इन चारों के चक्कर मे उलझे प्रशासन को रात होते होते यह झटका वायरस ने दिया कि अभी चैन नहीं लेने देंगे। दो के और पॉजीटिव की खबर वाराणसी लैब ने दी जिसमें एक सीखड़ और एक कछवा का मरीज शामिल है। वाराणसी की इस खबर ने यहां के अधिकारियों की भाग-दौड़ बढ़ा दी।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ