मच गया शोर चारो ओर, कोरोना का हो गया शहर में जोर

मिर्जापुर। जंगली हिंसक जानवर भटक कर यदि शहर में आया होता तो इतना हायतौबा न मचा होता जितना इन दिनों कोरोना के शहर की ओर रुख करने पर मचा हुआ है।
   पिछले एक पखवारे के अंदर आधे दर्जन मुहल्लों में अपनी हनक दिखा कर कोरोना ने पूरे शहर का सुकून-चैन छिन लिया है।
   विन्ध्याचल से शुरु उसका आतंक भैसहिया टोला, कचहरी के पास विजयपुर की कोठी, घण्टाघर,  मिशन कम्पाउंड, नारघाट, घुरहूपट्टी, गणेशगंज होते जब बुधवार, 24 जून को बदलीकटरा की ओर आया तब फिर लोग घरों में दुबकने के लिए बाध्य होते दिख रहे है। बुधवार को जब एक को उसने चपेट में लिया तो यहां खाँसी-सर्दी से पीड़ित अन्य लोग भी बेचैन होते दिखे। नगर को मां विंध्यवासिनी पर भरोसा इसलिए है क्योंकि पूरे जिले में रिकवरी का रेट 100% है।
                       सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ