बोर्ड रिजल्ट 2020: हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट में NSPS रायबरेली के छात्रों का रहा बोलबाला।। Raebareli news ।।

          छात्र छात्राओं ने जनपद का बढ़ाया गौरव
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू महराजगंज रायबरेली के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ जिले की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी। तथा भविष्य में इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।   
       आपको बता दें कि, इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं में वात्सल्य अवस्थी ने 86.8 अंक अर्जित करके विद्यालय में प्रथम तथा जिले में तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में अदिति अवस्थी ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम तथा जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। 
     जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अंकित यादव तथा नरेंद्र मौर्य ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम काजल सिंह ने 92.33 अंजली पटेल ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ