राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने "काम मांगो अभियान" के तहत बताएं मनरेगा में अधिकार।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश जोनल संयोजक चौधरी मानवेंद्र पांडव ने प्रवासी मजदूरों से बातचीत करते हुए मनरेगा में ग्रामीणों को दिए गए अधिकारों के बारे में बताया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रवासियों से चर्चा करते हुए मनरेगा के तहत रोजगार के लिए  फॉर्म 6 भरने के लिए आव्हान भी किया।
      आपको बता दें कि, श्री पाण्डव ने कहा कि, संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर मनरेगा के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, और इस प्रकार के कार्यक्रम लगभग 5 ग्राम पंचायतों में किए जा चुके हैं। साथ ही ग्राम विकास में ग्रामीणों की भूमिका की संभावना तलाशी जा रही हैं। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि, 100 दिन की बजाय 200 दिन मजदूरों को मनरेगा में काम दिया जाए।
      इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रुस्तम सिंह लोधी, रविंद्र कुमार मिश्रा, यदु राज सिंह पांडव, जलालुद्दीन मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
    उक्त जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर टेलीफोनिक वार्ता के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश जोनल संयोजक चौधरी मानवेंद्र पांडव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ