लड़की के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण, ग्रामीणों को आते देख किशोरी को छोड़ भागा शैतान
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के बाप पर इस प्रकार की हैवानियत सवार हुई कि, उसने जानवर चरा कर घर वापस आ रही नाबालिग दलित किशोरी से जबरन दुराचार करने का प्रयास किया। किंतु किशोरी के चिल्लाने पर लोग दौड़े और दुराचारी मौके से भाग निकला।
आपको बता दें कि, चौकी थुलवासा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उसकी नाबालिक लड़की जानवर चरा कर वापस घर लौट रही थी कि, तभी नहर की कदम पुलिया के पास गड्ढे में भरा पानी जानवरों को पिलाने लगी। तभी पीछे से गांव का ही रहने वाला संतोष मौर्य जो दो बच्चों का बाप है। उसने पीछे से आकर किशोरी को अपने दोनों हाथों से जकड़ लिया और छेड़छाड़ करने के साथ ही जमीन पर उसे गिरा दिया।
दुराचारी ने किशोरी का मुंह भी दबा रखा था। हालांकि आत्मरक्षा में किशोरी किसी तरह जोर जोर से चिल्लाई तब आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़े लेकिन तब तक दुराचारी वहां से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने के बाद किशोरी की मां जब अपना विरोध जताने दुराचारी के घर पहुंची, तो उसने किशोरी की मां को भी गालियां और धमकियां देते हुए वहां से भगा दिया। मजदूरी करके घर वापस लौटे पिता को किशोरी और उसकी मां ने घटना की एक-एक जानकारी बताई, तो भुक्तभोगी को साथ लेकर बाप और मां थाने पहुंचे। वहां नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ