रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के लगभग 30 ईट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों को वापस उनके घरों को भेजने के लिए सरकार द्वारा आगामी 15 तारीख को रायबरेली से रायपुर छत्तीसगढ़ रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन पर भट्ठा श्रमिकों को बैठाने के लिए प्रशासन द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम ने सभी भट्ठा मालिकों का आह्वान किया कि, वह अपने अपने भटठो पर छत्तीसगढ़ झारखंड क्षेत्र के रहने वाले सभी श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों की सूची बनाकर तत्काल जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करावे ताकि इन श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों को ट्रेन पर बैठा कर वापस कराया जा सके।
ज्ञात हो कि, मानसून आने की आहट के चलते क्षेत्र भर में भट्ठो का संचालन बंद हो जाएगा, और इन मजदूरों को उनके वतन सुरक्षित वापस पहुंचाने का निर्देश भारत सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया है।
स्मरण रहे कि, एक एक भट्ठे पर तकरीबन 20 से 25 कामगार श्रमिक कार्य कर रहे हैं। इसके चलते ही प्रशासन को यह विशेष ट्रेन चलानी पड़ी है। बैठक में सभी भट्ठा मालिकों ने उप जिला अधिकारी को आश्वस्त किया कि, वह तत्काल अपने अपने भट्ठो पर कार्यरत श्रमिको और उनके परिजनों की सूची जिला मुख्यालय पर पहुंचा देंगे और सभी को ट्रेन से बैठाने का काम भी करेंगे।
बैठक में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आरके वर्मा, सहायक रजिस्ट्रार, कानूनगो रमेश पटेल, भानु किशोर त्रिपाठी, अंजनी कुमार बाजपेई आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ