रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के बगाही गांव के निकट संदीप पुत्र सोहनलाल नामक एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उक्त युवक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेडारू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और मौजूदा समय में पारिवारिक कलह के कारणों से तनाव में था। स्थानीयपुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि, उक्त व्यक्ति आज सुबह मोटरसाईकिल से कही जाने के लिए निकला था। निकलने के कुछ ही घन्टो बाद परिजनों को सूचना मिली कि, संदीप का शव बछरावॉ रेलवे टे्क पर मिला है। संदीप का विवाह पिछले वर्ष शालिनी से हुआ था। संदीप की मृत्यु की सूचना परिजनों को जैसे ही मिली हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी सहित परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ