बछरावां कस्बे में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के आदि नगर(चमरहिया) में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे बछरावां नगर में  हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि, 70 वर्षीय एक व्यक्ति पान की दुकान करता था और कई बीमारियों से ग्रसित भी था। उन बीमारियों के इलाज के दौरान इसके कोरोना पीड़ित होने का पता चला।
     आपको बता दें कि, यह भी पता चला है कि, उक्त वृद्ध व्यक्ति  के कुछ परिवारी जन दिल्ली में नौकरी करते थे और चंद दिन पूर्व ही  घर वापस आए थे। फिलहाल पीड़ित मरीज को इलाज हेतु भेजा गया है और शेष परिवारी जनों को क्वारंटाइन करने के बाद उनकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल आदि नगर मोहल्ले की चारों तरफ से नाकाबंदी कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ