भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर परिवार संपर्क कार्यक्रम जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक बूथ पर परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत आज महराजगंज मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सेक्टर जमुरवा व हलोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 वर्ष के कार्यकाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 वर्ष  के कार्यकाल की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए पत्र व मास्क को वितरण किया गया व कोविड-19 कोरोना वायरस के बचाव हेतु जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रुप से मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अमित श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक हनुमंत लाल शुक्ला मण्डल मंत्री अरविंद सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा व  बूथअध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ