रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को दहेज की खातिर इतना मारा पीटा कि, विवाहिता ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम तो करवा दिया। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत करना मुनासिब नहीं समझा। जिससे आजिज होकर मृतका के भाई राम प्रकाश यादव ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर न्याय मांगने की बात कह रहे हैं।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी राम प्रकाश यादव पुत्र ननहूं यादव निवासी पूरे विक्रमा पोस्ट सिधौना थाना मिल एरिया ने कहा है कि, उन्होंने अपनी बहन सोनी यादव की शादी 8 मई 2014 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव निवासी गुड्डू यादव उर्फ पंकज पुत्र जगदीश प्रसाद से की थी। किंतु दबंग प्रतिपक्ष गण गुड्डू उर्फ पंकज व उसके भाई नीरज तथा सास ससुर आए दिन दहेज को लेकर असंतुष्ट थे।
जिससे आए दिन मेरी बहन मृतिका सोनी को मारा पीटा करते थे। कई बार मैं रामप्रकाश (विवाहिता का भाई) स्वयं जाकर समझाने बुझाने का प्रयास किया। किंतु 30 मई 2020 को विवाहिता के पति व उसके भाई तथा सास ससुर ने दहेज के लोभियों ने एक बार फिर जमकर मारा-पीटा। जिसकी सूचना मायके पक्ष को प्राप्त हुई तब भाई ने बहन को ले जाकर जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिए भर्ती करवाया। लेकिन उपचार के दौरान ही 2 जून 2020 को बहन सोनी यादव की मौत हो गई।
मौत की खबर कोतवाली पुलिस महराजगंज को मायके पक्ष द्वारा लिखित तहरीर के रूप में दी गई। जिस पर महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम तो करा दिया गया, किंतु मुकदमा पंजीकृत करने से हिचकिचा रहे हैं। जबकि मृतिका सोनी यादव के दो बच्चे भी हैं और मृतिका के मायके पक्ष तथा दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ