बिजली कर्मियों तथा पत्रकारों को किया गया सम्मानित।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोरोनावायरस के दौरान अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्कता एवं पूरी निष्ठा से कार्य  कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं पूर्व विधायक अशोक सिंह की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को कृष्णा नगर स्थित कांग्रेसी युवा नेता पिंटू तिवारी के आवास पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व पूर्व सरेनी विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
    आपको बता दें कि आयोजित सम्मान समारोह में करीब 1 दर्जन से अधिक बिजली विभाग के कर्मचारियों पत्रकारों को सम्मानित करने के उपरांत जिला अध्यक्ष ने कहा कि, बिजली विभाग  के कर्मचारी कोरोनावायरस के दौरान अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया है, इस मुश्किल दौर में जब लोग अपने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे, तब बिजली विभाग के कर्मचारी अपने कर्तव्यों पर डटे रहे।
    वहीं कांग्रेसी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि, जिले की सांसद सोनिया गांधी की तरफ से विभिन्न प्रदेशों एवं राज्यों से आने वाले प्रवासियों को घर आने के लिए किराया दिया जा रहा है, प्रदेश सरकार के निर्देशन के बावजूद भी फुटपाथ पर ठेले पर दुकान लगा रहे दुकानदारों को एक हजार रुपए प्रतिमाह नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है।
      इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, आरके सिंह, पिंटू तिवारी, रमेश मिश्रा, सोमवती सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ