शिक्षा सड़क स्वास्थ्य सुरक्षा बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार ने काम किया- राजा राकेश प्रताप सिंह।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक बूथ पर परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत शिवगढ़ क्षेत्र के रामपुर खास में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी द्वारा सेक्टर में मास्क व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए पत्रक वितरित किए गए। पत्रक व मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 1 वर्ष व प्रदेश सरकार के 3 वर्ष बीतने पर सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
     आपको बता दें कि, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर गया बक्स सिंह ने कहा कि, वर्तमान में हम कोविड-19 कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कभी लाशों पर राजनीति नहीं करती। वहीं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने की इबारत लिखने का कार्य कर रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में  सरकार ने 3 वर्ष बिताएं हैं, जिसमें  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के अनेक कार्य कराए गए। शिक्षा सड़क स्वास्थ्य सुरक्षा बिजली पानी सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार ने पूरा प्रयास किया है। 
      इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने का कार्य किया है।नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूरा प्रयत्न किया है।कोविड-19 की इस महामारी के दौर में भी सरकार के लोग जनता के बीच जाकर उन्हें इस महामारी से जागरूक कर रहे हैं। 
     इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामपुर खास हनुमान सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ