पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने जनसहयोग से बनवाए गए आगंतुक कक्ष का किया उद्घाटन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनसहयोग से महराजगंज कोतवाली में बने आगंतुक कक्ष का सोमवार को पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं द्वारा विधि विधान से पूजन के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसहयोग से बनाए गए आगंतुक कक्ष व सौन्दर्यीकरण की प्रशंसा भी की। 
      आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने जन सहयोग से आगंतुक कक्ष बाउंड्री वाल का निर्माण व  कार्यालय, बन्दीगृह   का सौन्दर्यीकरण कराने का बीड़ा उठाया था और उनके अथक प्रयासों से बनकर तैयार भी हो गया। जिससे कोतवाली की चमक देखने लायक हो गई।
        सोमवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने पहुंचकर शिलापट का अनावरण करते हुये विधि विधान से पूजन के साथ आगंतुक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।
      वही पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण करने के बाद जन  सहयोग से कराए गए आगंतुक कक्ष व सौन्दर्यीकरण और कोतवाली परिसर में साफ-सफाई देखकर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की प्रशंसा भी की।
      इस मौके पर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एस आई विभाकर शुक्ला, एसआई विकाश चौधरी, दीवान नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ