रजनीकांत अवस्थी
खीरों/रायबरेली: भ्रष्टाचार और घूसखोरी से कड़ी शत्रुता रखने वाले तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने थाना इंचार्ज खीरो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि, रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई अपने सपाट और सटीक निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। जबसे उन्होंने जनपद का कार्यभार संभाला है। कई दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही कर चुके हैं। चाहे वह अपराधी हो या फिर चाहे खाकीधारी। जो भी गलत करते पाया गया, उसे बिना बक्से उसकी गलती की सजा दे देते हैं। शायद इसी कारण स्वप्निल ममगई जाने भी जाते हैं। उनके द्वारा की गई कार्यवाही से जनपद के सभी पुलिसकर्मियों में अपने काम को लेकर सतर्कता देखने को मिलती हैं।
ज्ञात हो कि, कुछ घंटों पहले ही सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खीरों थाना प्रभारी मणि शंकर तिवारी से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा है। जिसमें वास साफ शब्दों में शंकर तिवारी कह रहे हैं कि, आप अपराध करें, मैनेजमेंट करना हमारा काम है। यही नहीं उन्होंने अपने अधीनस्थों से अशोभनीय भाषा में वार्ता करते हुए भ्रष्टाचार को कैसे बढ़ावा देना है। इसके नए-नए तरीके भी बताएं है, और उन्होंने अपने पुलिसिया जीवन काल में किस तरह से पैसा कमाया है, इसका भी बखूबी वर्णन किया है।
जिसका ऑडियो वहां मौजूद गुप्तचर ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया, जिसमें पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक मणि शंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ