युवक ने आग लगाकर जान दी इलाज के दौरान मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के बबुरिया खेड़ा मजरे बिशुनपुर के रहने वाले एक युवक की आग में झुलसने के बाद इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
      आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के बबुरिया खेड़ा मजरे विशुनपुर गांव का रहने वाला रवि 22 वर्ष पुत्र राधेश्याम बीती रात अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। परिजन आनन फानन उसे लेकर बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
     बताते हैं कि, मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ