बातों बातों में विवाद, चले जमकर लाठी-डंडे, तीन लोग जख्मी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव मौर्याबाग मजरे अतरेहटा गांव में बात बात पर विवाद बढ़ गया, और दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसके चलते दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
      आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में एक पक्ष के अमित मौर्य पुत्र विजय बहादुर ने आरोप लगाया है कि, पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सर्वेश, संतलाल पुत्र गण रामदास व शीतला प्रसाद बातों बातों में उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे उसे चोटें आई हैं।
     वहीं दूसरी ओर से सर्वेश ने आरोप लगाया है कि, उसके प्रति पक्षी अंकित मौर्या, दो अज्ञात लोगों को लेकर उसकी दुकान पर चढ़ आए और गालियां देने लगे। उसने जब विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जिससे अंकित मौर्या और उसको बचाने आए रिंकू मौर्या को चोटे आई हैं।
     पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई, तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल प्रमोद कुमार का कहना है कि, एनसीआर दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ