27 वर्षीय युवक ने खाया जहर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव दौतारा में अज्ञात कारणों से 27 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। लक्षण उजागर होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ऋषि सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह जो अभी हाल ही में दिल्ली से लौटा था। आज किसी कारणवश उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तो परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ