क्षेत्रीय विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग को 3 दिन के अंदर सड़क में हो गए गड्ढों को भरने के लिए निर्देश
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विधायक ने स्टेट हाईवे मार्ग बांदा बहराइच पिपरी पुल के पास हुए गड्ढे को देखकर गुस्से में दिखे। जिसके बाद भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने पीडब्ल्यू डी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
आपको बता दें कि, हाईवे मार्ग बांदा बहराइच स्थित पिपरी पुल का निर्माण लगभग 3 वर्ष पूर्व किया गया था। पुल के अगल-बगल 500 मीटर दूरी पर पुल के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसमें आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुंभी से बछरावां की तरफ जा रहे थे, तभी गड्ढों को देखते हुए वहीं रुक गए। वहीं से उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 3 दिन के अंदर गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।
भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि, सभी मार्ग गड्ढे मुक्त होने चाहिए, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का निर्देश है कि, कहीं भी रोड पर गड्ढे न दिखाई दे। जहां भी गड्ढे हो उनको तत्काल भरा जाए। लापरवाही करने वाले कर्मचारी किसी भी विभाग के हो बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 3 दिन में हाईवे मार्ग बांदा बहराइच के शिवगढ़ क्षेत्र के पिपरी के पुल के पास गड्ढों को भरने के निर्देश दिए है।
इस मौके पर राकेशबाबू तिवारी, बच्चू लाल पांडे, राजकुमार शुक्ला सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ