भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए चीन के द्वारा की गई कायराना हरकत पर लोगों ने जताई नाराजगी।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख में सोमवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष से गलवा घाटी में शहीद होने वाले लोगों को क्षेत्रीय लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए चीन के द्वारा की गई कायराना हरकत पर नाराजगी जताई है।
       आपको बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में सोमवार की देर रात गलवा घाटी में हिंसक झड़प होने के बाद कर्नल समेत 20 जवान शहीद हुए थे। जिसको लेकर भवानीगढ़ चौराहे पर क्षेत्रीय युवाओं ने शहीदों को अश्रुपूरित कैंडल मार्च करते हुए श्रद्धांजलि दिया। 
     इस अवसर पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विष्णु कुमार गोस्वामी, पंकज मिश्रा, राहुल द्विवेदी, ललित तिवारी, संजय गुप्ता, राजू मिश्रा, जितेंद्र रावत, अजय कुमार पांडे, राजकुमार शुक्ला, संजीव चतुर्वेदी, रतीपाल रावत, बाले चौरसिया आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, चीन की इस कायराना हरकत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना को तैयार रहना चाहिए। जनता को भरोसा है कि, जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री इस पर कोई निर्णय लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ