पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर आज पूरे जनपद में संघ और भाजपा से जुड़े लोग उन्‍हें याद कर रहे हैं। रायबरेली के महाराजगंज तहसील क्षेत्र में जगह जगह भाजपा कार्यालयों तथा भाजपाइयों ने अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।   इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, शिवगढ़ से राजा राकेश प्रताप सिंह, महराजगंज से संघ जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान अन्‍य नेता भी मौजूद रहे।
      आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा है कि, राष्ट्रीय अस्मिता के अद्वितीय प्रतीक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
    वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने मुखर्जी को याद किया और उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत सदस्‍य प्रभात साहू ने कहा कि, अखण्ड भारत के लिए अपने प्राण न्यौछावर करनेवाले, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, कोटि कोटि नमन।
रायबरेली में विभिन्न प्रखंडों में मनाई गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को रायबरेली जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के द्वारा विभिन्न प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रभारियों को अपनी देखरेख में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाने का निर्देश दिया गया है। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने बताया कि, प्रदेश कमेटी के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में पुण्यतिथि के आयोजन की सारी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ