चौकी इंचार्ज थुलवासा को दी गई भावभीनी विदाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थुलवांसा पुलिस चौकी से स्थानांतरित होकर शिकायत प्रकोष्ठ रायबरेली के लिए रवाना होने से पहले चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह को महराजगंज कोतवाली में एक समारोह आयोजित करके उन्हें विदाई दी गई।
    आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, विजय प्रताप सिंह कर्मठ योग्य और सूझबूझ वाले पुलिस अधिकारी है। इन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में थुलवासा क्षेत्र में अपराधों पर नियमित नियंत्रण और जनता में विश्वसनीयता कायम करके एक बेहतर मिसाल पेश किया है।
     कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने यह भी कहा कि, विजय प्रताप सिंह निर्भीक पुलिस अधिकारी हैं यह जहां कहीं भी रहेंगे, उनके उज्जवल भविष्य की वे कामना करते हैं।
     इस मौके पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि, उच्चाधिकारियों का के आदेशों के अनुपालन में उन्हें गर्व महसूस होता है और अपने जीवन काल में उन्हें उच्च पुलिस अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद मिला है। साथ ही उन्होंने महराजगंज कोतवाली प्रभारी सहित सहयोगी पुलिसकर्मियों का आभार भी जताया है।
     इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला, पंकज राज शरद, नरेंद्र वर्मा के अलावा सनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ