पुलिस ने हत्या के आरोप में दो को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत 12 जून की रात को अलीपुर चकराई में केश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी चंद्रावती  की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया था। मृतका के शव को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता था कि, हत्या करके उसके शव को फांसी से लटकाया गया था। क्योंकि उसका शरीर जमीन के सहारे लटक रहा था। एवं शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। जिसमें विवाहिता के भाई अशोक कुमार ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मृतका के पति तथा उसकी दूसरी पत्नी व ससुर को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
      आपको बता दें कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हत्या के आरोप में मृतका के पति केश कुमार व उसकी दूसरी पत्नी अनीता देवी को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ