रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में रहस्यमई ढंग से एक 20 वर्षीय युवती के गायब हो जाने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। विगत 15 तारीख की रात गायब हुई लड़की का अब तक अता पता नहीं चला है। मामले को लेकर युवती के पिता ने कोतवाली महराजगंज में गुमशुदगी दर्ज करके लड़की का पता लगाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामकृपाल पासी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि, वह अपने घर पर परिवार सहित लेटा था। घटना विगत 15 जुलाई की है। अगले दिन सुबह जब पूरा परिवार सो कर उठा, तो देखा कि उसकी लड़की गायब है। उसने उसकी काफी छानबीन की। रिश्तेदारी नातेदारी तक में पता लगाया, किंतु लड़की का पता नहीं चला। थक हार कर रामकृपाल ने पुलिस से मदद लेने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मामला जानकारी में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ